मे 2022 मिथुन राशिफल मासिक|May mithun rashi 2022 (Gemini horoscope )
1 min read

मे 2022 मिथुन राशिफल मासिक|May mithun rashi 2022 (Gemini horoscope )

Rate this post

Mithun Rashi वालों के लिए May 2022 यह महिना मिलाजुला रहेगा। विशेषकर पारिवारिक जीवन में कई चुनौतियां आ सकता हैं। दूसरे भाव पर शनिदेव और मंगल की दृष्टि आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगी। इसी तरह छठे भाव में केतु की मौजूदगी से स्वास्थ्य क्षेत्र में परेशानी रहेगी। घर-परिवार में भी अशांति रहेगी । शनिदेव और मंगल की वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। हालांकि शुक्र और मंगल का योग आपकी नौकरी में सुखद बदलाव ला सकता है।

बृहस्पति ग्रह के नवम भाव में होने से आप कारोबार से जुड़ी लंबी यात्राएं कर सकते हैं। नौकरी के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी लेकिन कारोबार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। आप मनपसंद विषय की पढ़ाई कर पाएंगे। फरवरी का यह महीना आपके जीवन के लिए कैसा रहेगा और परिवार, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम आदि क्षेत्रों में आपको कैसे फल प्राप्त होंगे, यह जानने के लिए पूर्ण राशिफल पढ़ें।

 mithun rashi today in hindi 2022

february mithun rashi 2022 (Gemini)

कामकाज | mithun Rashi functioning

करियर के दृष्टिकोण से Mithun Rashi के लोंगो के लिए यह वक्त मिलाजुला रहेगा। शुक्र और मंगल का योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करणे वाले लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। नौकरी बादने का संकेत है लेकिन शुक्र और मंगल की युति से तबादला आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करणे वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपका बर्ताव अगर सही नहीं होगा तो नौकरी में समस्या आ सकती है। अपने काम से वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाना फायदेमंद होगा।

जो लोग बिझनेस में हैं, उनके लिए यह वक्त सफलता का होगा। बृहस्पति ग्रह के नवम भाव में होने से लंबी यात्राओं का योग है। बिझनेस से जुड़ी इन यात्राओं से लाभ मिलेगा। इस दौरान नए संपर्क भी बनेंगे जो व्यापार के दृष्टिकोण से फायदेमंद होंगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय अनुकूल है। कारोबारी नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार से भी आपको फायदा मिलेगा।

आर्थिक स्थिति | mithun rashi Economic status

आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने की शुरुआत अच्छी होगी। Mithun Rashi के नौकरी करणे वाले लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में आपकी छवि बेहतर होगी और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा करें और काम के प्रति जोश दिखाएं। कारोबारी लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। एकादश भाव के स्वामी मंगल शुक्र के साथ युक्त होकर आपके सप्तम भाव में होने से आमदनी बढ़ेगी।

हालांकि द्वादश भाव में राहु की उपस्थिति तथा अष्टम भाव में शनि की के होने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। दोनों ग्रहों के प्रभाव से लोगो के खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग व्यापार या कारोबार में है उनको धन की हानि हो सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें और किसी नए काम को शुरू करने से बचें।

स्वास्थ्य | Mithun Rashi Health

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। छठे भाव में केतु और अष्टम भाव में शनि देव की उपस्थिति आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसके साथ ही द्वादश भाव में राहु के होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस समय Mithun Rashi के लोगो को स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बासी भोजन से दूर रहें और तली भुनी चीजों से परहेज करें।
महीने के अंत में परिस्थिति बदलेगी।

आप पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे। अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार रह रहा है तो स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा। घर के किसी बुजुर्ग को पुरानी बीमारी से आराम मिलेगा।

प्रेम व वैवाहिक | Mithun Rashi Love and marriage

प्रेम के क्षेत्र में Mithun Rashi के लोगो के लिए यह महीना अच्छा गुजरेगा। पंचम भाव के स्वामी शुक्र सप्तम भाव में मंगल के साथ उपस्थित रहेंगे। शुक्र और मंगल के योग से आपके प्रेम में वृद्धि होगी। प्रेम की डोर मजबूत होगी। आप लवमेट के साथ अच्छे पल बिताएंगे। हालांकि प्रेम संबंध के मामले में मिथुन राशि के लोगों को सावधान रहने की भी आवश्यकता होगी। साथी के साथ अहम का टकराव हो सकता है।

किसी मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। gemini horoscope के लोगो को वाणी पर संयम रखने की सलाह है। द्वादश भाव में राहु की उपस्थिति से अप्रत्याशित स्थिति का भी सामना कर पड़ सकता है। दोस्त या साथी किसी आवश्यक कार्यवश आपसे दूर जा सकता है।

आपका का वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पत्नी का प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा। अगर कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसमें पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर परिवार को जरूरी समय दें और माहौल को अच्छा रखने की कोशिश करें। विवाद से बचें और जीवनसाथी के साथ कहासुनी की नौबत नहीं आने दें।

पारिवारिक स्थिति |Mithun Rashi family status

जातकों के लिए पारिवारिक जीवन परेशानी भरा हो सकता है। दूसरे भाव पर शनिदेव और मंगल की दृष्टि पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। परिवार में सामंजस्य की कमी से समस्याओं का जन्म होगा। नए विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पुरानी बातों की वजह से परिवार में तनातनी भी हो सकती है।

समझदारी से काम लेते हुए पारिवारिक तनाव को दूर करना होगा। हालांकि तृतीय भाव पर बृहस्पति ग्रह की पूर्ण दृष्टि होने से Gemini horoscope के जातकों को फायदा होगा। खासकर भाई बहनों से संबंध उत्तम महीने के पूर्वार्ध में भाई बहनों से लाभ की संभावना है। आपके प्रत्येक कार्य में भाई बहनों का सहयोग भी मिलेगा ।

महीने के उत्तरार्ध में पारिवारिक परिस्थितियां सामान्य हो सकती हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों का प्यार प्रगाढ़ होगा। परिवार के सभी सदस्यों को अहमियत दें। उनके दिल की बात समझने की कोशिश होनी चाहिए। परिवार का सहयोग आपको काम में सफलता दिलाएगा।

आज हमें देखा की  May mithun rashi 2022 (gemini horoscope) यह समय Mithun rashi वालों केलिए कैसा रहेगा यह देखा अगर आपके मन मे कोई सवाल है |तो आप हमें कमेंट मे पूछ सकते है |

Gemini horoscope wikipedia

FAQ

मे महिनेमे मिथुन राशी की आर्थिक स्थिति क्या रहेगी ?

आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने की शुरुआत अच्छी होगी। आपके के नौकरी करणे वाले लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में आपकी छवि बेहतर होगी और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे

मे महिनेमे मिथुन राशी की स्वास्थ्य स्थिति कैसी रहेेेगी ?

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। छठे भाव में केतु और अष्टम भाव में शनि देव की उपस्थिति आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसके साथ ही द्वादश भाव में राहु के होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *